Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क दुर्घटना में दिवंगत आरक्षक के परिजनों को पुलिस सेलरी पैकेज के तहत एसबीआई बैंक द्वारा किया गया 1 करोड़ रुपए का चेक प्रदान

सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुये जबलपुर में पदस्थ आरक्षक योगेंद्र परस्ते के परिजनों को आज एसबीआई बैंक की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के समक्ष एसबीआई बैंक द्वारा पुलिस सेलरी पैकेज अकाउण्ट के अंतर्गत दिवंगत आरक्षक की पत्नी को 1 करोड़ रुपए का चेक सुपुर्द किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग अपने प्रत्येक कर्मचारी एवं उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा है। यह आर्थिक सहयोग दिवंगत आरक्षक योगेंद्र परस्ते के परिवार के लिए सहारा बनेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जोन 1 श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल/डीएसपी मुख्यलाय श्री बी.एस. गोठरिया, रक्षित निरीक्षक श्री जयप्रकाश आर्य, एसबीआई बैंक के रीजनल मैनेजर श्री अर्जुन सिंह विष्ट, कमला नेहरू ब्रांच के चीफ मैनेजर श्रीमति वंदना पटैल, चीफ मैनेजर यतीन्द्र कुमार गोतम, रिलेशनशिप मैनेजर वेल्थ हब श्री असीम जैन एवं दिवंगत आरक्षक योगेन्द्र के परिवार जन उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in