सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज निझाई मुहाल औरैया में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की झांकी निकाली

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया -दीपावली और लक्ष्मी पूजन व छठ पूजा पर सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज निझाई मुहाल औरैया के प्रधानाचार्य श्री कपिल यादव ने दीपक प्रतियोगिता, छठ पर्व एवं वनवास पूरा कर लौट रहे राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने राम, लक्ष्मण और सीता की आरती उतारी राम, लक्ष्मण,सीता की झांकी आकर्षक रही राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका निभा रहे बच्चों की प्रतिभा की सराहना की गयी। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता संस्कृति की रक्षा के लिए विद्यार्थियों को संस्कृति को बनाये रखना बहुत आवश्यक है इस कार्यक्रम के बाद आस्था का महापर्व छह पर अर्घ्यदान का बड़ा ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा। मौके पर ज्ञान स्थली ग्रुप के वाइस चेयरमैन विनीत यादव ने व्रतियों को जलार्पण किया तथा राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की आरती कर सबके लिए मंगल कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल यादव ने जल अर्पण कर भास्कर जी से सबके लिए मंगल कामना की। प्रधानाचार्या आरती दुबे जी ने बच्चों की प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सर्वश्री उदयप्रताप,कमल,सुलेखा, संध्या, रिया, पंकज एवं सभी स्टॉफ ने भूमिका निभाई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in