पटाखों से जलने या अन्‍य कोई दुर्घटना होने पर डायल करें 108।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह ( बस्ती )की रिपोर्ट –

दिवाली पर एक कॉल पर उपलब्‍ध होगी 108 एम्‍बुलेंस सेवा।
24 घंटे मरीजों को सेवा देने के लिए उपलब्ध रहेंगी 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं।
बस्ती। दिवाली के मौके पर 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्‍ध रहेंगी। एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी एम्बुलेंसों को 24 घंटे अलर्ट रहने और आवश्‍यक्‍ता पड़ने पर जल्‍द से जल्‍द मरीज को सेवा उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 108 एम्बुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी व्यक्ति 108 नम्बर पर कॉल करके एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है।
उत्तर प्रदेश में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि दिवाली पर बस्ती जिले में 108 की 34 एंबुलेंस और 102 एंबुलेंस सेवा की 35 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। आवश्‍यकता पड़ने पर मरीजों जल्‍द से जल्‍द एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सभी एंबुलेंसों में आवश्‍यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in