आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
०
औरैया -एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन अवसर पर आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को शाम 5 बजे यमुना तट, शहीद स्मारक व शहर के प्रमुख चौराहों पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत मा. अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, व समिति के सदस्यों ने करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र परम तेजस्वी सूर्यपुत्री यमुना मैया की पूजा-अर्चना के उपरांत अपने व अपने परिवार की सुख-समृद्धि व सलामती हेतु श्रद्धा का एक-एक दीपक यमुना मैया को समर्पित किया, दीपोत्सव के उपरांत समिति द्वारा यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों की दैनिक सफाई करने वाले सफाई कर्मी रज्जन बाल्मीकि व रामप्रसाद को मिष्ठान व आर्थिक भेंट प्रदान की गई। दीपोत्सव आयोजन के अंतर्गत समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि रोशनी के पर्व पर लोग अपने-अपने घरों को रोशन कर दीपावली की खुशियां मना रहे हैं जबकि समिति के सदस्यों ने यमुना तट पहुंचकर यमुना मैया के चरणों में दीपोत्सव का आयोजन किया जिससे समिति के सदस्यों को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि दीपावली पर्व पर नदी घाटों, सरोवरों पर दीप जलाने से अदृश्य पुण्य आत्माएं व देवी देवता प्रसन्न होते हैं, तथा यज्ञ, तीर्थ और दान के समान पुण्य फल की प्राप्ति प्राप्त होती है तथा संकटों से मुक्ति तथा दरिद्रता का नाश होता है। यमुना तट पर दीपदान के उपरांत समिति के सदस्यों द्वारा देवकली मंदिर के समीप स्थित शहीद स्मारक पर वीर सपूत शहीदों को नमन करते हुए दीपोत्सव किया गया तथा शहर के प्रमुख सुभाष व जेसीज चौराहों पर दीप जलाते हुए दीपावली हर्सोल्लाह के साथ मनाई गई। आयोजन के समापन पर समिति के संस्थापक ने पर्यावरण असंतुलन व दिनों दिन बढ़ रहे वायु प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए जागरूक नागरिकों व बच्चों से तेज आवाज व वायुमंडल को प्रदूषित कर हवा में जहर घोलने वाले पटाखे न चलाने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष समाजसेवी शिवकुमार पुरवार, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, समाजसेवी एलएन गुप्ता, सभासद विजय तोमर, आलोक पाठक, सोनू, सुधीर कुमार, कोमल सिंह, रज्जन वाल्मीक, अजय वाल्मीक, रामप्रसाद, हिमांशु दुबे आदि सदस्य मौजूद रहे।



