Skip to main content

Aaj Tak24x7

मलिया नदी तट के पावन धरती पर मालेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण में, छठ महापर्व की तैयारी जोरों पर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विन्ढमगंज सोनभद्र।विकास खंड दुद्धी अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलिया नदी तट के पावन धरती पर मालेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण में होने जा रही छठ महापर्व की तैयारी इस वक्त जोरों पर है। आपको बता दें कि मंदिर समिति के पदाधिकरी गणों ने अपना मूल्यवान समय देकर छठ घाट की संपूर्ण व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी है उन्होंने छठ घाट परिसर को साफ सफाई के साथ व्रतधारियों की आवागमन की व्यवस्था के लिए,जेसीबी मशीन के जरिए नदी पर रास्ता बनाने का कार्य किया है। यह छठ घाट एक ऐसा पवित्र अस्थान है जो स्वच्छता से परिपूर्ण है। यहां लोग दूर-दूर से छठ महापर्व की पूजा के लिए आते हैं। इस छठ घाट को सुसज्जित करने में मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा। जो इस प्रकार है, संरक्षक, निरंजन सोनी, यदुनाथ प्रसाद यादव,सरजू चंद्रवंशी अध्यक्ष, अनिल कुमार भारती, किशोर यादव उपाध्याक्ष, विनोद कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजकुमार यादव, नंदलाल भारती उपकोषाध्यक्ष,व्यवस्थापक , बबलू गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, हरदेव गुप्ता, उमेश कुमार यादव, उपेन्द्र गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार यादव अवधेश चंद्रवंशी, विनोद कुमार सहित समिती के सभी सदस्यों का अहम योगदान बना रहा जो सरहनीय है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7