Skip to main content

Aaj Tak24x7

परमपिता ब्रह्मा जी के दिव्य अंश भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन दिवस समस्त कायस्थ परिवारों में बड़ी धूमधाम से मनाया और पूजा अर्चना की कलम दवात की पूजा के साथ उसके बाद भाई दूज का पूजन अर्चन धूमधाम से की गई

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24X7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती


यह भाई दूज का पर्व कार्तिक सुदी दूज को मनाया जाता है भाई बहन के प्रेम को बढ़ाने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण त्यौहार है भाई बहन के प्रेम पूर्ण पावन संबंध का यह सबसे बड़ा त्यौहार है इस त्यौहार के दिन भाई-बहन साथ-साथ यमुना जी गंगा जी या किसी अन्य नदी में स्नान करते हैं यदि संभव हो तो भैया दूज के दिन भाई-बहन को अवश्य ही साथ में यमुना स्नान करना चाहिए।
इसके बाद भाई को बहन के वहां तिलक करवा कर ही भोजन करना चाहिए ।यदि किसी कारण वश भाई अपने बहन के वहां ना पहुंच पाए तो बहन को भाई के वहां जाना चाहिए। पकवान मिष्ठान भोजन तिलक करने के बाद बहन कराए। यदि बहन अविवाहित है और परिवार के साथ ही रहती है तो भी स्नान कर बहन से तिलक लगवाने के बाद ही भोजन करें यदि किसी की अपनी बहन नहीं है तो वह धर्म बहन आस पड़ोस या रिश्तेदारों मे बनाकर सारी रसमें पूरी कर सकते हैं। रीता श्रीवास्तव ललिता श्रीवास्तव शालू नेहा कोमल शिवानी सुनीता राशि अवनी शानवी सभी बहनों ने अपने भाई फेसबुक फैमिली के लिए पूजा करने के बाद तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7