निर्धारित समय में विद्युत विभाग उपभोक्ता के यहां नेट मीटर समय से करें स्थापित

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

सोलर उपभोक्ताओं की मीटर संबंधी समस्या का प्राथमिकता के साथ करें समाधान

उपभोक्ता अधिशाषी अभियंता विद्युत को व्हाट्सएप पर शिकायतों से कराए अवगत

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को ऋण स्वीकृत में बाधा उत्पन्न करने पर पत्राचार करने के लिए दिए निर्देश

बैठक से अनुपस्थित वेंडरों को पैनल से हटाने के लिए किया जाए पत्राचार

औरैया 24 अक्टुबर, 2025/ कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं लक्ष्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि सोलर की स्थापना के पश्चात एक सप्ताह के अंदर स्मार्ट मीटर लगाया जाए और स्मार्ट मीटर को पोर्टल पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उपभोक्ता को योजना से लाभान्वित किया जाए। मीटर कॉन्फिग्रेशन के उपरांत उपभोक्ता को समय से विद्युत बिल की उपलब्ध कराया जाए जिसमें सोलर के माध्यम से उत्पादित विद्युत तथा उपभोग विद्युत का स्पष्ट अंकन हो तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त विद्युत योजना के लाभार्थियों से एस डी ओ वार्ता कर उनकी समस्या का निराकरण कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से कहा कि वह व्हाट्सएप पर शिकायतों से अधिशाषी अभियंता विद्युत को अवगत कराए, जिससे जल्द से जल्द उनका निस्तारण कराया जा सके। बैठक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत में बाधा उत्पन्न करने पर पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देश दिए कि बैठक से अनुपस्थित वेंडरों को पैनल से हटाने के लिए पत्राचार किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वेण्डर्स की समस्याओं का समाधान, नेटमीटर की उपलब्धता व ससमय स्थापना, बिजली बिल का समय से निर्गमन व संशोधन, ऋण हेतु बैंकों के साथ समन्वय, विभिन्न बैंकों का ऋण हेतु लक्ष्य, वेण्डर को लोन के साथ-साथ जनपद एवं प्रदेश स्तर पर सोलर पैनल इन्वर्टर की उपलब्धता, कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत ही लाभकारी है जिससे सोलर पैनल स्थापित कराने वालों को विद्युत बिल में लाभ मिलने के साथ-साथ पर्यावरण में भी सुधार होगा। बैठक में सोलर पैनल स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र व चित्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में प्रभारी परियोजना अधिकारी नेडा हिमांशु रंजन श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, , अधिशाषी अभियंता विद्युत औरैया/दिबियापुर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि व सोलर पैनल स्थापित करने वाले उपभोक्ता सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes