आज तक 24 X7 न्यूज टीवी चैनल से जिला सीतापुर से जिला संवाददाता अरविन्द कुमार

सीतापुर! सांसद सीतापुर द्वारा संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत की जा रही नुक्कड़ सभाओं में आज ग्राम पंचायत कचनार विकास खंड ऐलिया मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद राकेश राठौर ने कहा कि अब हम सभी को एकजुट होकर अपने हकों के लिए संघर्ष करना होगा वर्तमान भाजपा शासन काल में गरीबों किसानों मजदूरो और बेरोजगारों के साथ सिर्फ और सिर्फ छलावा किया जा रहा है! सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ ममता वर्मा ने कहा कि उपस्थित सभी साथियों से निवेदन है 28 अक्टूबर राजा कॉलेज मैदान सीतापुर समय 10:30 बजे आप सभी पहुंचे और वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करें! डॉ बृज बिहारी ने कहा सभी को पता है कि मां भी अपने बच्चे को तब तक दूध नहीं पिलाती जब तक बच्चा रोता और चिल्लाता नहीं है अपने हकों के लिए अब हम आपको एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी है! कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा की बड़े भाई सांसद राकेश राठौर द्वारा जनहित के मुद्दों पर दिन रात किया जा रहा है संघर्ष कांग्रेस के लिए एक ऐसा रामबाण है जिसका परिणाम आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा! मंच का संचालन राजेश सिंह तोमर जिला अध्यक्ष कांग्रेस किसान मोर्चा ने किया और जिला कोषाध्यक्ष संजीव नाथ गुप्ता ने भी लोगों के सामने अपने विचार रखें! आज की सभा में मुख्य रूप से सुखेंद्र सिंह हौसला सिंह पिंकी देवी रामेश्वर दयाल संजय कुमार मनोज राठौर सुशील कुमार भारती निर्मल सिंह सत्य प्रकाश सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे!



