Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी को जिला बनाने की मांग कों लेकर मुखर हुई आवाज।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट ।
दुद्धी सोनभद्र। मुंसिफ कोर्ट परिसर अंतर्गत दशकों से चली आ रही दुद्धी को जिला बनाओ की मांग प्रत्येक सप्ताह शनिवार को धरना,प्रदर्शन , ज्ञापन आदि के माध्यम से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग अनवरत चली आ रही है चुनावी वादा पूरा करने, दुद्धी को जिला बनाएं जानें कों संघर्षरत दुद्धी को जिला बनाओं संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट (अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन )दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट, प्रवक्ता रामपाल जौहरी एडवोकेट के नेतृत्व में दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा व अधिवक्ता गणों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान दुद्धी को अविलंब जिला बनाए जाने, चुनावी वादा पूरा करने आदि जोरदार नारों के बीच प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूरी पर है जिससे न्याय की आंस रास्ते में ही दम तोड़ देता है। आजादी के 78 वर्षों बाद भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का आभाव है। जल, जंगल, जमीन की लड़ाई आदिवासी अभी भी लड़ रहे हैं। आगामी पीढ़ी के लिए एवं वर्तमान की स्थिति सुदृढ़ करते हुए जिला बनाया जाना जनहित में नितांत एवं अति आवश्यक है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ से आग्रह है कि प्रदेश में बनाएं गए विभिन्न छोटे-छोटे जिलों के मद्देनजर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी को भी जिला बनाया जाना जरूरी हैं। हमारा क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर जिला बनाए जाने की सम्पूर्ण मानक को पूर्ण करता है और पूर्व में दुद्धी कों स्टेट का दर्जा प्राप्त रहा है जो आज भी चल रहा। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को शीघ्र जिला सरकार घोषित कर आदिवासी क्षेत्र की जनता के साथ इंसाफ करें। भारतीय प्रगतिशील महिला समिति अध्यक्ष ममता मौर्य ने जोरदार नारा के बीच जिला बनाएं जानें की मांग किया। इस मौके पर अरुणोदय जौहरी, छोटेलाल गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, उदय लाल मौर्य, उमेश चंद्र गुप्ता,सत्यनारायण यादव, अशोक तिवारी, मनोज आजाद, राकेश तिवारी, राकेश अग्रहरी, राहुल कुमार अग्रहरी, विकास कुमार, ओमप्रकाश अग्रहरी अमरावती देवी आदि दर्जनों अधिवक्ता मौके पर मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7