बड़ोदिया ( सरदारपुर )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटिदार


सरदारपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बड़ोदिया मंडल का पथ संचलन रविवार को निकला। जिसमें बड़ोदिया मंडल के 7 गांवों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए निकले। पथ संचलन का जगह-जगह स्वागत पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
पथ संचलन से पहले ग्राम बड़ोदिया में मैदान पर स्वयंसेवको का एकत्रीकरण हुआ।
पथ संचलन के पूर्व संघ का ध्वजारोहण किया गया एवं प्रार्थना की गई तदोपरांत भारत माता , परम पूज्य डाक्टर केशव बलिराम हेडगवार, एवं संघ के गुरु परम पूज्य माधव सदाशिवराव गोलवरकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण की गई।यहां ध्वज प्रणाम, एकल गीत, अमृत वचन व सामुहिक गीत के बाद बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। यहां मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग संपर्क प्रमुख वैभव मोदी, कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के वरिष्ठ कृषक बालमुकुंद पाटिदार ने की तथा मंडल कार्यवाह राजेंद्र पाटिदार मंचासीन रहे।
मुख्य व्यक्ता वैभव मोदी ने स्वयंसेवको से कहा कि असंगठित हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, कुटुंग प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आधारित जीवन शैली तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। पथ संचलन का नगर के प्रमुख चौराह देवरा चौपाटी, श्री राम मंदिर चौराह, सरदार पटेल चौक, आदि चौराहों पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया।



