Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रस्तावित सहकारी समिति देहरा मिलक का उद्घाटन उपरांत संचालक मंडल की बैठक का आयोजन किया गया

….बैठक में उपस्थित अतिथियों एवं संचालक मंडल का स्वागत किया गया। अतिथियों में मुख्य रूप से प्रबंधक जिला सहकारी बैंक ,सभापति सहकारी संघ कुंदरखी भूड़,सभापति सहकारी समिति भदौरा,उपसभापति समरपाल सिंह एवं संचालक मंडल में श्री मति निशा सभापति, सुखवीर सिंह उपसभापति, रेशु देवी, सुशील त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, संजीव चौहान, दुष्यंत सिंह, विकास कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता सभापति निशा चौधरी एवं संचालन सचिव निधीशंकर त्यागी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सभापति निशा चौधरी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार नई समिति का गठन प्रस्तावित है जिसमें मुख्य रूप से देहरा मिलक,कुंदरखी भूड़, बेगपुर मुंडा, सहेलिया,पीठखेड़ा,त्रिलोकपुर,अंबरपुर, पीपली मेखचंद, नूरपुर कला,तुगलकाबाद, जीहल , मड़ैया, मिलक आदि गांवों को सम्मिलित किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र से संजीव त्यागी, लोकेश त्यागी, फरयाद अली,शानेअलम आदि मौजूद रहे।…. रिपोर्टर. मुशीर खान ब्यूरो चीफ अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7