मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 28 अक्टूबर 2025 / जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की ।
बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार/ खण्ड विकास अधिकारी को अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों से सम्बन्धित बिन्दुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण आयोग द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि आप अपने पार्टी से बूथ लेवल एजेन्ट की नियुक्ति करके जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा ईयूरेशन फार्म का वितरण किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी द्वारा ईमूरेशन फार्म को पुनः निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने के पश्चात् उसके जॉच हेतु समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को बूथ आवंटित करके जाँच करा ली जाय। मतदाताओं के नाम इत्यादि विवरण पर बूथ लेवल एजेन्ट द्वारा आपत्ति दिया जा सकता है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (वि0/रा0)अविनाश चंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष, विभिन्न राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes