बैठक में उपस्थित संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने गंगा मेला तिगरी पर धार्मिक अनुष्ठान करने वालों के लिए सुरक्षित स्थान न होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि तिगरी में लगने वाले गंगा मेले पर पहले वीआईपी रोड पर संतर नंबर 1 से 6 तक
10 दिन के कल्पवास के लिए श्रद्धालु गण 10 से 12 दिन पहले सपरिवार आया करते थे
और 10 से 12 दिन वे लोग
भजन – पूजन भंडारा इत्यादि किया करते थे
जो कि इस तिगरी गंगा मेला का उद्देश्य एवं शोभा में चार चांद लगाने का कार्य किया करते थे
परंतु जब से यह गंगा मेला प्रदेश स्तर पर रजिस्टर्ड हुआ है
तब से यहां वीआईपी कल्चर बढ़ने से
जो स्थान संतर नंबर 1 से 6 तक कल्पवासियों धार्मिक क्रिया कलापों के लिए लगभग आरक्षित सा हुआ करता था
वह अब जनप्रतिनिधियों के लिए रजिस्टर्ड जैसा हो चुका है
जिसमें जनप्रतिनिधि एवं उनसे मिलने वाले लोग मात्र 1 या 2 दिन के लिए ही आते हैं
बाकी समय वह स्थान जुआरियो शराबियों और चोरों और असामाजिक तत्वों का अड्डा ही बना रहता है ।
दूसरी ओर श्रद्धालुओं को और कल्पवासियों को
उपयुक्त और सुरक्षित स्थान न मिलने के कारण दर-दर भटकना पड़ता है
या अपने टेंट इत्यादि सड़क के किनारे अव्यवस्थित डालकर रहना पड़ता है
जिस कारण अब लगभग 50% कल्पवासियों ने तो तिगरी मेले में आना ही बंद कर दिया है
अगर समय रहते यह वीआईपी कल्चर कम नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं कि यहां कल्पवासी आना ही बंद कर देंगे और यह मेला धार्मिक दृष्टि से महत्व पूर्ण न रहकर सिर्फ और सिर्फ दिखावे और मनोरंजन का केंद्र ही रह जाएगा
और इसका जिम्मेवार कहीं न कहीं प्रशासन ही है। उन्होंने गंगा स्नान हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गंगा तट पर किसी भी प्रकार का नशा करना, गंदगी फैलाना, पॉलीथिन का प्रयोग करना, एक दूसरे श्रद्धालु के प्रति प्रेम एवं सम्मान पूर्ण व्यवहार न करना, गहरे जल में या प्रतिबंधित स्थानों पर स्नान करना गलत होगा। इससे बचना होगा। उन्होंने जनपद अमरोहा में आयोजित होने वाले सभी गंगा मेले के घाटों पर जल की गहराई अधिक होने से अप्रिय घटनाओं की आशंका के चलते जिला प्रशासन से पर्याप्त व्यवस्था किए जाने की मांग की जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। सड़कों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कराकर श्रद्धालुओं के आवागमन में होने वाली दिक्कतों एवं अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।
इस अवसर पर कविंद्र सिंह चौहान, करन सिंह, रूपचंद चौहान, खड्ग सिंह, रघुवीर सिंह, महिपाल सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।…..मुशीर खान…ब्यूरो चीफ अमरोहा. उत्तर प्रदेश



