लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में उनके आदर्शों और विचारों की हो झलक।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

*लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में उनके आदर्शों और विचारों की हो झलक*

 

 

 

*पदयात्रा में स्लोगन पट्टिकाओं व बैनर आदि पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को किया जाए प्रदर्शित।*

 

 

 

*कार्यक्रम का आयोजन भव्य और हो मनोहारी।*

 

 

 

*औरैया 29 अक्टूबर 2025-* जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल नगर स्थित तिलक स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाए जाने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कर ली जाए जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेडियम परिसर में सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विद्यालयी छात्र- छात्राओं द्वारा मंचन किया जाए तथा तिलक स्टेडियम से सुभाष चौराहा होते हुए लखन वाटिका तथा वापस तिलक स्टेडियम तक पदयात्रा/ रैली आयोजित की जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि पदयात्रा/ रैली में सम्मिलित एनसीसी कैडिट, स्काउट गाइड, स्कूली छात्र- छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्राम प्रधान, कृषक बंधु सहित आमजन व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सहभागिता करने वालों के हाथों में स्लोगन पट्टिकाएं व तिरंगे झंडे भी रहे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए कि पदयात्रा/ रैली के दौरान देश भक्ति के गीत बजाएं जाएं तथा पदयात्रा रूट पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित होल्डिंग, बैनर भी स्थापित किए जाएं। उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाएं।

उक्त अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्रा, उप निदेशक मेरा युवा भारत अनवर वारसी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes