Skip to main content

Aaj Tak24x7

नये आपराधिक कानूनों के प्रति 03 दिवसीय NCL जागरूकता अभियान 2.0-

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –आज दिनांक 30.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा सेंट फ्रांसिस अकैडमी, अनेपुर में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को 1 जुलाई 2024 से लागू 03 नये आपराधिक कानूनों BNS, BNSS, BSA के सम्बन्ध में (जीरो एफ.आई.आर./ई-एफआईआर/समयबद्ध न्याय/महिला एवं बाल संरक्षण के प्राविधान/नये अपराध/प्रोद्योगिकी और फोरेंसिक के उपयोग से संबंधित प्राविधान आदि) पर जागरूकता कार्यक्रम में विशेष रूप से जानकारी दी गई। अवगत कराया गया कि कानून में किए गए नए प्रावधान नागरिकों की सुरक्षा, न्याय और सम्मान को और सशक्त बनाते हैं। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपायों, हेल्पलाइन नंबरों एवं जागरूक रहने के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7