सचिव के निलंबन के विरोध में सचिवों ने दिया धरना व कार्य का किया बहिष्कार

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

बस्ती। विकासखंड कप्तानगंज पर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले शुक्रवार को साऊँघाट में सचिव प्रियंका यादव के निलंबन के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारियों / ग्राम विकास अधिकारियों ने धरना दिया व पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार किया । सुबह दस बजे से विकासखंड मुख्यालय कप्तानगंज पर धरने पर बैठे सचिवों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी साऊँघाट मनोज श्रीवास्तव ने सचिव प्रियंका यादव को बिना उनका पक्ष सुने ही मनमानी तरीके निलंबित कर दिया। जब तक निलंबित सचिव प्रियंका यादव को बहाल नहीं किया जायेगा तब तक विकासखंड कार्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते समय सचिव गण प्रिया सिंह , दृश्या सिंह , अरविन्द चौधरी , उदितांशु शुक्ल समेत अन्य सचिव उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज “जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर उत्कर्ष कार्य के लिए दाना पानी संस्था को कलेक्टर मैडम नगर निगम कमिश्नर एव कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी द्वारा प्रशंशा नियुक्ति पत्र देकर सम्मनित किया।

शिवपुरी :- माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव जी ,माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं माननीय श्री करन अदानी जी के आगामी दिनांक 5 जुलाई को तेंदुआ पाली पर 2500 करोड़ की अदानी ग्रुप फाउंडेशन डिफेंस फैक्ट्री के भूमिपूजन हेतु शिवपुरी प्रवास की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार, शिवपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in