

भालूमाड़ा।
एएसपी जगन्नाथ मरकाम ने आज दोपहर लगभग एक बजे भालूमाड़ा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की परेड का निरीक्षण किया और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
एएसपी मरकाम ने थाना प्रभारी दशरथ बागड़ी को थाना परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन और अभिलेखों के सही रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर



