Skip to main content

Aaj Tak24x7

बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग तेजभारतीय किसान संघ ने सरकार से की सर्वे और राहत राशि की मांग

अनूपपुर।
जिले में हुई असमय भारी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में कटे हुए धान पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, जिससे फसलें सड़ने लगी हैं। कई जगहों पर तो कटे हुए धान में पुनः अंकुर निकल आए हैं, जो किसानों की परेशानी को और बढ़ा रहे हैं।

इस स्थिति को देखते हुए भारतीय किसान संघ ने सरकार से तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
संभागीय अध्यक्ष एल. पी. बबलू पंडित ने स्वयं अपने खेत का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने फसल को पूरी तरह नष्ट पाया। उन्होंने कहा

किसान पहले ही खाद संकट से जूझ रहा था, अब प्राकृतिक आपदा ने उसकी कमर तोड़ दी है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि पटवारी को खेतों में भेजकर सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उनका मनोबल बना रहे।”

उन्होंने आगे कहा कि अन्नदाता खेतों में खड़ी अपनी बर्बाद फसल देखकर रोने को मजबूर हैं, ऐसे में सरकार को संवेदनशील होकर तुरंत राहत कदम उठाने चाहिए।

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत, संभाग शहडोल, जिला अनूपपुर ने यह मांग राज्य सरकार के समक्ष रखी है।

रिपोर्ट : दिनेश केवट, अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7