Skip to main content

Aaj Tak24x7

राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष वकप्तानगंज द्वारा मय पुलिस बल व छात्र छात्राओं के साथ “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) का आयोजन किया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

एक भारत, श्रेष्ठ भारत

आज दिनांक 31.10.2025 को भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल लौह पुरुष जी की जयंती के अवसर पर थाना कप्तानगंज पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव* द्वारा मय पुलिस बल व छात्र छात्राओं के साथ “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की सद्भावना को बढ़ावा दिया गया एवं सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ भिन्न- भिन्न रूप से बिखरी हुई 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया तथा एकजुट किया, आज हम उसी भावना को अपनी युवा पीढ़ी में संचारित कर रहे हैं। रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) के साथ ही एम0सी0सी0 इंटरनेशनल स्कूल एवं मिश्रा कोचिंग सेंटर पिकौरा सानी कप्तानगंज बस्ती के छात्र छात्राओं, आमजन एवं पुलिस साथियों के साथ मिष्ठान वितरण किया गया एवं एक भारत, श्रेष्ठ भारत को बढ़ावा दिया गया साथ ही थाना स्थानीय पर नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0गण के साथ लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया तथा उनके चित्रो पर माल्यार्पण करते हुए शपथ दिलाया गया ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7