Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना सैदनगली में लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती पर “Run for Unity” कार्यक्रम आयोजित

अमरोहा। दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को थाना सैदनगली पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “Run for Unity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति के जोश और एकता के संदेश के साथ की गई। थाना सैदनगली का समस्त पुलिस बल पीटी ड्रेस में उपस्थित रहा। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र तिरंगा ध्वज लहराते हुए उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ दौड़ में शामिल हुए।लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी इस एकता दौड़ के लिए पूर्व निर्धारित मार्ग का चिन्हांकन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी इंतज़ाम पुख्ता रहे, आकस्मिक स्थिति के लिए मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना रहा।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7