Skip to main content

Aaj Tak24x7

11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विन्ढमगंज सोनभद्र। विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में शुक्रवार की अपराह्न एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट तार के चपेट में आने से एक 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे में लालमुनि यादव पुत्र स्व0 तपसी यादव उम्र करीब 45 वर्ष की मौके पर ही हो गई।हादसे के बाद भनक लगते ही गांव में भगदड़ मच गई, सूत्रों के अनुसार लालमुनि अपराह्न धान की फसल देखने गए थे कि उसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिरा हुआ था जिसके संपर्क में आते ही किसान की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची विन्ढमगंज पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमवार फीडर से जुड़े इस क्षेत्र में लंबे समय से विद्युत तार जर्जर अवस्था में देखा जा रहा है। जो इसकी जानकारी देने के आई भी अब तक न तो तार बदले गए हैं और न ही मरम्मत की गई। इस हादसे में किसान के मौत होने से पूरा परिवार बिखर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों को छोड़ कर दुनियां से चला गया। जिनके भरण पोषण को लेकर बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मृतक आश्रित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही जर्जर तारों को तत्काल बदले जाने की मांग की ताकि भविष्य में फिर ऐसी घटना दोबारा न हो। इस घटना से परिवारजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7