सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राह-वीर योजना/ गुड सेमेरिटन को धनराशि रू0 पांच हजार प्रति राह-वीर/नेक आदमी को पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 01 नवम्बर, 2025 /
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राह-वीर योजना/ गुड सेमेरिटन को धनराशि रू0 पांच हजार प्रति राह-वीर/नेक आदमी को पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना के दौरान होने वाली जनहानि को रोकना है। राह – वीर से सड़क दुर्घटना के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्थानीय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँच कर पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल उपयुक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके तथा घायल /पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु ‘गोल्डन ऑवर’ (Golden Hour) में समुचित प्रयास कर जनहानि को रोका जा सके। उक्त जानकारी जिलाधिकारी डॉ0 इन्दमणि त्रिपाठी ने आमजन को यातायात नियमों से जागरूक करते हुए उनके पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खानपुर चौराहा पर आयोजित यातायात माह कार्यक्रम में दी।
जिलाधिकारी ने सभी छात्र – छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि आज से हम स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे और अपने सगे संबंधियों व परिवारजनों से भी यातायात नियमों का पालन कराएंगे, यह दृढ़ संकल्प लें।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि आज से जनपद में यातायात जागरूकता माह की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार से कोई जनहानि होती है तो उसके परिवार के ऊपर विपत्तियों का पहाड़ टूट जाता है तथा उसकी भरपाई करने में उन्हें बहुत समय लगता है। उन्होंने सभी से अपील की, कि आज से हम यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना में होने वाली जनहानि को शून्य करेंगे।
क्षेत्राधिकारी यातायात पुनीत मिश्रा ने बताया कि एक यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ जनपद में चयनित ब्लैकस्पाॅट पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाई जाएगी।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष, ट्रैफिक इंचार्ज, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं सहित पुलिसकर्मी व शहर के लोग भी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes