Skip to main content

Aaj Tak24x7

साहब, दूसरी बार चोरों ने चुरा लिए हमारे जानवर

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

स्कॉर्पियो जीप से हुई थी पहले चोरी, रिपोर्ट भी कराई थी दर्ज

-सीसीटीवी कैमरे में कैद है पूरी घटना

औरैया। माह के पहले शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शहर कोतवाली क्षेत्र की एक पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को जानवर (सूअर) चोरी होने की लिखित शिकायत दी। शिकायत पर एसपी ने कोतवाली प्रभारी को प्रभावी जांच कर अपेक्षित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी अभिषेक भारती को प्रार्थना पत्र देते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र की फूलमती पत्नी मेवालाल निवासी मोहल्ला ठठराई ने बताया कि गत 30 अक्टूबर गुरुवार को समय करीब सुबह 5:00 बजे खानपुर चौराहा, तिलक नगर नई बस्ती के पास अज्ञात चोरों ने उसके साथ जानवरों को चोरी कर लिया है। बताया कि चोरी की इस घटना को न केवल आसपास के रहने वाले लोगों ने देखा बल्कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुई है। प्रार्थना पत्र देते हुए फूलमती ने एसपी को बताया कि साहब, इससे पहले भी एक स्कॉर्पियो जीप के माध्यम से अज्ञात चोरों के द्वारा उसके पांच जानवर चोरी कर लिए गए थे। जिसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में उसने दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 475/ 2025 राज्य बनाम अज्ञात अपराधी धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीकृत किया था। पहली घटना का अब तक तो खुलासा नहीं हो सका है जबकि गति 30 अक्टूबर 2025 को उसके साथ जानवरों को और चोरी कर लिया गया है। शिकायतकर्ती पीड़िता फूलमती ने बताया कि अब तक अज्ञात चोरों द्वारा उसके तकरीबन 12 लाख रुपए के जानवर चोरी कर लिए गए हैं। फूलमती ने एसपी से घटना का खुलासा कर न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाल प्रभारी राजकुमार सिंह को जांच सौंप गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7