बैरसिया आज तक 24 x7मनीष शर्मा की रिपोर्ट
भोपाल।। थाना बैरसिया द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना था।
आपको बता दें कि थाना बैरसिया के प्रभारी वीरेंद्र सेन ने कहा, “आज हम सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहे हैं। उनकी दूरदर्शिता और कर्तृत्व ने भारत को एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
रैली में सांदीपनि विद्यालय बैरसिया के खेल शिक्षक मदन गोपाल नामदेव और उनके विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए। रैली के दौरान लोगों ने एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देने के लिए शपथ ली। इस शपथ में कहा गया है, “मैं सत्यनिष्ठ शपथ लेता हूँ कि मैं देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने हेतु स्वयं को समर्पित करता हूँ और इस सन्देश को अपने देशवासियों के बीच फैलाने हेतु भी अटल प्रयत्न करूंगा।”
इस अवसर पर समाजसेवी दीपक दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए और लोगों से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए काम करने का आग्रह किया। अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में दीपक दुबे ने शपथ पढ़ी।
रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन करके थाना बैरसिया ने राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया।



