करमा ब्लॉक में स्थानांतरण आदेश के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं

तेजस्वी संगठन न्यास ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की शिकायत।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

सोनभद्र।
तेजस्वी संगठन न्यास ने करमा विकासखंड के राजकीय बीज गोदाम प्रभारी रामेश्वर सिंह के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं उप कृषि निदेशक से की है।

संगठन ने बताया कि संबंधित कर्मचारी का स्थानांतरण करमा से विकासखंड बभनी (कोरची न्याय पंचायत) में किया जा चुका है, फिर भी वह अब तक अपने पद से रिलीव नहीं हुआ है। आदेश के बावजूद कुर्सी पर बने रहने को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीण किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, उक्त कर्मचारी पर बीज वितरण में अनियमितता, किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलना, मनचाहे व्यापारियों को बीज बिक्री, निःशुल्क बीज को भी बिक्री के रूप में दिखाना, जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों द्वारा कई बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

तेजस्वी संगठन न्यास के प्रतिनिधियों ने बताया कि मामले की शिकायत IGRS पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला अधिकारी सोनभद्र, उप कृषि निदेशक एवं कृषि विभाग के प्रमुख सचिव को भी भेजी गई है। संगठन ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर तत्काल प्रभाव से भ्रष्ट कर्मचारी को पदमुक्त कर विभागीय कार्रवाई की जाए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज “जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर उत्कर्ष कार्य के लिए दाना पानी संस्था को कलेक्टर मैडम नगर निगम कमिश्नर एव कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी द्वारा प्रशंशा नियुक्ति पत्र देकर सम्मनित किया।

शिवपुरी :- माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव जी ,माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं माननीय श्री करन अदानी जी के आगामी दिनांक 5 जुलाई को तेंदुआ पाली पर 2500 करोड़ की अदानी ग्रुप फाउंडेशन डिफेंस फैक्ट्री के भूमिपूजन हेतु शिवपुरी प्रवास की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार, शिवपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in