Skip to main content

Aaj Tak24x7

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी की मीटिंग में संगठन की मजबूती पर जोर दिया

कालपी जालौन

शनिवार को डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के सदस्यों की जिलाध्यक्ष मनोज राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें संगठन की मजबूती तथा अनुशासन बनाये रखने का निर्णय लिया गया।

नगर के मोहल्ला आलमपुर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज राजा ने कहा कि स्वच्छ व ईमानदारी की पत्रकारिता करने का धर्म सभी लोगों को निभाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाने के लिये तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा अगर किसी भी सदस्य का उत्पीड़न होता है तो संगठन उनके हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा। बैठक में अलीम सिद्दीकी,अजय श्रीवास्तव सहारा,प्रदीप मेहतवानी,विनय गुप्ता,राजू शुक्ला, दीपचंद सैनी आदि ने सम्बोधित करते हुये पत्रकार एकता पर जोर दिया। बैठक में संगठन के तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, पवन गुप्ता, रविंद्र सिंह, रहमत खान, फहीम खान, विकास सिंह, सुरेंद्र राठौर, रेहान रजा,देव पटेल, शोभित पांडेय,पुरुषोत्तम,राजा बाबू, मुस्ताक अंसारी, अमीर हसन, श्यामू पाल, अश्विनी कुमार पाल, पंकज सिंह, अरविंद सिंह राठौर समेत भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।बैठक का संचालन पवन गुप्ता के द्वारा किया गया। इसके पहले स्थानीय पत्रकारों में के द्वारा फूलमाला पहनाकर उरई से पधारे वरिष्ठ पत्रकारों का स्वागत एवं सम्मान किया।

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7