आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया –श्री पोरवाल समाज, औरैया द्वारा श्री पोरवाल धर्मशाला में शाम 4 बजे सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर औरैया जनपद, पोरवाल समाज व परिवार का नाम रोशन करने वाले मोहल्ला रूहाई, औरैया निवासी श्री अनुपम गुप्ता के यशस्वी सुपुत्र वैभव गुप्ता ने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया की परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंट की उपाधि प्राप्त करने पर ढोल ढ़ोल नगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया, गौरतलब है कि बेहद कठिन इस परीक्षा में कुल 16800 परीक्षार्थी बैठे थे जिसमें करीब 2700 छात्र पास हुए हैं परीक्षा का रिजल्ट 16.28 रहा है, वैभव की प्राथमिक शिक्षा बीबीएस स्कूल व सेंट फ्रांसिस, औरैया तथा उसके उपरांत शिक्षा व तैयारी पुणे में हुई थी, तथा इंटर्नशिप बेंगलुरु में संपन्न हुई, वैभव के पिता अनुपम गुप्ता की गौशाला रोड, औरैया पर बच्चों के ड्रेस की दुकान हैं और माता श्रीमती सीमा पोरवाल गृहणी है, वैभव के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर जनपद औरैया, समाज के लोगों व पारिवारीजनों में खुशी व हर्ष की लहर हैं, आयोजन में मौजूद लोगों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट वैभव गुप्ता के अभिनंदन के साथ उनकी माता सीमा देवी व पिता अनुपम गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया, मौजूद लोगों ने का वैभव गुप्ता व उनके पिता अनुपम गुप्ता को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, श्री पोरवाल सभा, औरैया के संरक्षक नगर पालिका इंटर कॉलेज, औरैया से सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य के. के. गुप्ता, मंत्री आनंद आर्य उपाध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता (डाबर), श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, हृदयनाथ गुप्ता (दिबियापुर), डॉ.एल एन. गुप्ता, श्री गहोई सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु गहोई, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के नगर अध्यक्ष समाजसेवी देवमुनि पोरवाल, हरि रिसॉर्ट के स्वामी ऋषभ पोरवाल, नितेंद्र सिंह सेंगर, आदित्य पोरवाल, मुकेश बिश्नोई, हिमांशु दुबे, समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, राम आसरे गुप्ता, संजय अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, तथा अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, पोरवाल समाज, औरैया व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया।


