Skip to main content

Aaj Tak24x7

ज़िला गंगा समिति औरैया द्वारा गंगा उत्सव का आयोजन किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –देव दीपावली के शुभ अवसर पर एवं गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने के उपलक्ष में जिला गंगा समिति औरैया द्वारा गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन देवकली मंदिर में किया गया। सदर विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया, जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार प्रभागीय वन अधिकारी डॉ चंद्र प्रताप सिंह एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा 51000 दीपों को प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। लोक कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं भव्य यमुना आरती की गई। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे साक्षी शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि गुड़िया कठेरिया का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7