Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज दिनांक 06.11.2025 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना स्थानीय अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पड़री बुजुर्ग महराजगंज में मिशन शक्ति टीम म0उ0नि0 ज्योति राय,आरक्षी प्रदीप प्रजापति, महिला आरक्षी रेनु मिश्रा के द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।

मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ जनपद-महाराजगंज ।

महराजगंज पुलिस दिनांक 06.11.2025


बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’* से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों केखिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 1076 181 112 1930 1098 102 108 101 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7