Skip to main content

Aaj Tak24x7

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प – जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित कर लिया आशीर्वाद


मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

*इंदौर
अखिल भारतीय पलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दलितों, शोषितों और वंचितों की मुखर आवाज श्री मनोज परमाननी जी के जन्मदिन के अवसर पर इंदौर के अस्पताल में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी दीपक चौरसिया, श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया फाउंडेशन (जिला अध्यक्ष इंदौर), मालवा एवं निमाड़ क्षेत्र के अतिरिक्त प्रभारी मध्यप्रदेश, तथा मध्यप्रदेश संगठन मंत्री (ओबीसी, एससी, एसटी संयुक्त युवा मोर्चा भारत) सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित कर उनके चेहरे पर खुशी लाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने मनोज परमाननी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।

संदीप चौहान एवं प्रदीप चौरसिया सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि समाजसेवा के इस कार्य से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7