अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए चलाई जा रही स्‍पेशल ट्रेनें

पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहराव  

जबलपुर 6 नवम्बर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे से प्रारम्भ होकर पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-

1) दानापुर-हडपसर (पुणे)-दानापुर स्पेशल ट्रेन (1-1 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 03201 दानापुर से हडपसर स्पेशल ट्रेन दिनांक 07.11.2025 को रात्रि 23:45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सतना सुबह 11:00 बजे, कटनी 12:05 बजे, जबलपुर दोपहर 13:40 बजे, इटारसी शाम 18:50 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे हडपसर स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 03202 हडपसर से दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 09.11.2025 को सुबह 10:00 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर इटारसी रात्रि 23:10 बजे, पहुँचकर अगले दिन जबलपुर भोर 04:20 बजे, कटनी 06:00 बजे, सतना 07:05 बजे, पहुँचकर और सायं 17:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

ठहराव: दोनों दिशाओं में आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगाँव, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर) एवं दौड़ कॉर्ड लाइन।
संरचना: 8 स्लीपर, 11 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी।

2) दानापुर-हडपसर (पुणे)-दानापुर स्पेशल ट्रेन (1-1 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 03203 दानापुर से हडपसर स्पेशल ट्रेन दिनांक 08.11.2025 को रात्रि 23:45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सतना सुबह 11:00 बजे, कटनी 12:05 बजे, जबलपुर दोपहर 13:40 बजे, इटारसी शाम 18:50 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे हडपसर स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 03204 हडपसर से दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 10.11.2025 को सुबह 10:00 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर इटारसी रात्रि 23:10 बजे, पहुँचकर अगले दिन जबलपुर भोर 04:20 बजे, कटनी 06:00 बजे, सतना 07:05 बजे, पहुँचकर और सायं 17:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

ठहराव: दोनों दिशाओं में आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगाँव, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर) एवं दौड़ कॉर्ड लाइन।
संरचना: 14 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी।

3) दानापुर-हडपसर (पुणे)-दानापुर स्पेशल ट्रेन (1-1 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 03205 दानापुर से हडपसर स्पेशल ट्रेन दिनांक 09.11.2025 को रात्रि 23:45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सतना सुबह 11:00 बजे, कटनी 12:05 बजे, जबलपुर दोपहर 13:40 बजे, इटारसी शाम 18:50 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे हडपसर स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 03206 हडपसर से दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 11.11.2025 को सुबह 10:00 बजे हडपसर स्टेशन से प्रस्थान कर इटारसी रात्रि 23:10 बजे, पहुँचकर अगले दिन जबलपुर भोर 04:20 बजे, कटनी 06:00 बजे, सतना 07:05 बजे, पहुँचकर और सायं 17:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

ठहराव: दोनों दिशाओं में आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगाँव, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर) एवं दौड़ कॉर्ड लाइन।
संरचना: 16 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

जनसम्पर्क विभाग    पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes