जबलपुर, 06 नवम्बर 2025।
जबलपुर रेल मंडल में आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को माह नवम्बर में सजगता एवं संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा द्वारा सम्मानित किया गया।
इन कर्मचारियों ने अपनी सजगता, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा से संभावित रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल आदि जैसी परिस्थितियों की समय पूर्व पहचान कर संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित की। इनके उत्कृष्ट योगदान से रेल संचालन की सुरक्षा व विश्वसनीयता को सुदृढ़ता प्राप्त हुई है।
सभी 15 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कृत कर्मचारियों में –
श्री राजकुमार अहिरवार (स्टेशन मास्टर, रतौना),
श्री दिनेश कुमार पटेल (प्वाइंट्समैन ‘ए’, जरुआखेडा),
श्री सुकेन्द्र मीणा (ट्रेन मैनेजर, गुड्स/न्यू कटनी जंक्शन),
श्री रुपेश कुमार सिंह (ट्रेन मैनेजर, गुड्स/न्यू कटनी जंक्शन),
श्री नीतु सिंह (प्वाइंट्समैन, न्यू कटनी जंक्शन),
श्री दीपेन्द्र कुमार (प्वाइंट्समैन, सिहोरा),
श्री रोहित सिंह बागरी (प्वाइंट्समैन, उचेहरा),
श्री ब्रजेश कुमार सेन (शंटिंग मास्टर, झुकेही),
श्री एस.यू. खान (लोको पायलट, गुड्स/न्यू कटनी जंक्शन),
श्री सुरेश कुमार मीना (लोको पायलट, गुड्स/सागर),
श्री विष्णु प्रसाद चौरसिया (सहायक लोको पायलट, गुड्स/न्यू कटनी जंक्शन),
श्री सुनिल कुमार (एस.एस.ई/पी.वे/गिरवर),
श्री अहसान खान (ट्रैकमैन, दमोह),
श्री हरिकिशन ठाकुर (टेक्नीशियन, जबलपुर),
तथा श्री महेश चन्द्र मीना (वरिष्ठ टेक्नीशियन, सालीचौका) शामिल हैं।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के साथ श्री आनंद कुमार एवं श्री सुनील टेलर (अपर मंडल रेल प्रबंधक),
श्री अमित कुमार साहनी (वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी),
श्री राहुल जयपुरियार (वरिष्ठ मंडल अभियंता/सामान्य),
श्री स्वप्निल पाटिल (वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता),
श्री अक्षय कुमरावत (सीनियर डीईई/टीआरओ),
श्री सर्वेश सिंह (वरिष्ठ मंडल सि. एवं दू. संचार अभियंता),
श्री अजय कुमार शुक्ला (वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक),
श्री आर.बी. मिश्रा (वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता)
तथा श्री संजय सिंह (वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/टीआरडी) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसंपर्क अधिकारी
पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल


