रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
- मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन में मछुआरा समाज को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा सम्मेलन
- मछुआरा समाज के समुचित विकास के लिए आपस में एकजुट होना जरूरी – साहबदीन ग्राम प्रधान
- मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में पहुंचे मछुआरा समाज – रामवृक्ष निषाद भाजपा नेता
कप्तानगंज बस्ती– विकासखंड कप्तानगंज पर 09 नवंबर को मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें मछुआरा समाज के समुचित विकास के लिए जानकारी दी जाएगी और मछुआरा समाज को भाईचारा बनाकर रहने की अपील की जाएगी । ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद ने कहा कि मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन ब्लॉक मुख्यालय कप्तानगंज पर करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे मछुआरा समाज को जागरूक करना है क्योंकि मछुआरा समाज में शिक्षित कम और अशिक्षित ज्यादा महिला – पुरुष है । मछुआरा समाज अशिक्षित होने के कारण पिछड़ा हुआ है और समाज में अपना स्तर नहीं बना पा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता राम वृक्ष निषाद ने बताया कि मछुआरा समाज के लिए सरकार द्वारा अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन लाभकारी योजनाओं की जानकारी न होने के कारण मछुआरा समाज के वर्गों को समुचित लाभ नही मिल पा रहा है इसीलिए मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया गया है । दयाराम निषाद ने कहा कि कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय पर मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित होने से ग्रामीण क्षेत्रों से मछुआरा समाज आसानी से पहुंचकर कार्यक्रम को सुन सकता है और सम्मेलन में दी गई जानकारी को समझ सकता है । मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद व ब्लॉक प्रमुख कप्तानगंज मिथिलेश निषाद के नेतृत्व में सम्पन्न होगा । मछुआरा समाज से अपील है कि बड़ी से बड़ी संख्या में ब्लाक कप्तानगंज पर पहुंच कर 9 नवंबर को होने वाले मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाएं ।


