मांधाता विधानसभा के अनिल जाधव नायक बने खण्डवा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बड़ी जिम्मेदारी मिली कार्यकर्ताओं में हर्ष


मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा

जिले की
मांधाता विधानसभा के शिवरिया ग्राम के निवासी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल जाधव नायक युवा कांग्रेस खंडवा के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए है कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल के साथ लंबे समय से जुड़े अनिल जाधव कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे अनिल जाधव नायक के युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के परिणाम में निर्वाचित खण्डवा जिला अध्यक्ष अनिल जाधव जी शिवरिया को निर्वाचित होने पर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
उन्होंने कहा की अनिल जाधव नायक के नेतृत्व में सब युवा जोश और संघर्ष के पथ पर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी को और अधिक मज़बूती प्रदान करेंगे। अनिल जाधव नायक ने कहा की युवा कांग्रेस को जिले में मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों के साथ वरिष्ट नेताओं के मार्गदर्शन में पूरी जि म्मेदारी कार्य करेंगे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes