Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पद यात्रा अभियान व जनसभा कल

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे जि.पं.अ. संजय चौधरी

बस्ती। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पद यात्रा अभियान कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज में बुधवार 12 नवम्बर को सुबह 10 बजे से। पूर्व विधायक कप्तानगंज सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 12 नवंबर को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौला चौराहा से श्री गणेश विघा मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी बाबू प्रांगण में 1 बजे जनसभा आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती संजय चौधरी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, पद यात्रा रैली का कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इस बैठक में कार्यक्रम जिला संयोजक प्रत्यूष विक्रम सिंह व कप्तानगंज विधानसभा संयोजक अखंड प्रताप सिंह रहें। यह जानकारी कार्यक्रम मीडिया संयोजक राधेश्याम कमलापुरी ने दिया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7