Skip to main content

Aaj Tak24x7

दिल्ली की घटना के दृष्टिगत जनपद बस्ती में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना कलवारी क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया तथा संदीग्ध व्यक्तियों/बस्तुओं/वाहनो/HS/जिलाबदर की चेकिंग की गई।

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

दिल्ली की घटना के दृष्टिगत जनपद बस्ती में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी के साथ मिलकर थाना कलवारी क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। इस दौरान भीड़-भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संवेदनशील स्थानों का गहन सत्यापन किया गया आमजन से भी वार्ता की गई, हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर एवं अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी संग्रहित की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। शासन के आदेशानुसार तेज ध्वनि (लाउडस्पीकर) के विरुद्ध सख्ती बरती गई। कई स्थानों पर आवाज की तीव्रता कम कराई गई, लाउडस्पीकर उतरवाए गए तथा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करायी जा रही है। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं स्थानों की चेकिंग का सिलसिला निरंतर जारी है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस की क्राइम यूनिट एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्राप्त करने हेतु सतर्क रहें। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने आमजन से अपील की है कि वे शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि का पता चलता है, तो तुरंत नजदीकी थाने या इमरजेंसी नंबर 112 पर सूचना दें। अफवाहों पर विश्वास न करें तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखें। आपकी एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है। जनपद बस्ती पुलिस संपूर्ण जनता के सहयोग से शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7