जिलाधिकारी ने गहेशर निवासी रम्मू सिंह द्वारा पराली जलाने का दोषी मानते हुए नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस चौकी हरचन्द्रपुर प्रभारी को दिए निर्देश।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 13 नवम्बर 2025/ जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान गहेसर निवासी रम्मू सिंह द्वारा अपने खेत पर जलाई जा रही पराली /खेत पर पहुंचकर देखा तथा कृषक रम्मू सिंह को हरचन्द्रपुर पुलिस चौकी भेजते हुए चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि पराली जलाने की घटनाओं को करने के लिए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें/कराये।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी ने वहां पहुंचकर जलाई जा रही पराली के संबंध मोहकम पुर्वा निवासी राजू से जानकारी प्राप्त की उसके द्वारा बताया गया कि निवासी तुलसीपुर प्रधान हाकिम सिंह का खेत है जिसमें पराली जलाई जा रही है जिस पर जिलाधिकारी मोहकम पुर्वा निवासी राजू को क्षेत्राधिकारी बिधूना के सुपुर्द कराते हुए निर्देशित किया कि संबंधित लेखपाल आदि को अवगत कराते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें/कराये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गहेसर निवासी हाकिम सिंह के खेत पर बड़ी मात्रा में जलाई जा रही पराली की साक्ष्य के रूप में फोटो आदि कराते हुए कार्यवाही कराये जाने हेतु कहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in