बाबा बर्फानी सेवा समिति के नाम पर भक्तों की दान राशि का दुरूपयोग नहीं होने देंगे…


आज तक 24×7 ब्यूरो


बाबा बर्फानी सेवा समिति के मुख्य संरक्षक भदकारिया एवं अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बैठक में कहा… एक एक पाई का हिसाब लेकर रहेंगे
ग्वालियर, 12 नवम्बर। धार्मिक कार्यों के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटी महानगर की अग्रणी संस्था हर हर महादेव बाबा बर्फानी सेवा समिति की आपात बैठक मुख्य संरक्षक महेन्द्र भदकारिया एवं जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की विशेष उपस्थिति में हुई। बैठक में बाबा बर्फानी सेवा समिति के कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं पदाधिकारियों की कार्यशैली की समीक्षा की गई। इस दौरान कतिपय पदाधिकारियों का कदाचरण, हिसाब किताब में गड़बड़ी एवं जनसहयोग से प्राप्त दान राशि के सदुपयोग न होने जैसे कई गंभीर तथ्य उभर कर सामने आए। बैठक में बड़ी संख्या में बाबा बर्फानी सेवा समिति के पदाधिकारी, सदस्य, भक्तगण एवं सहयोगीजन मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित अधिकांश पदाधिकारियों ने इस बात पर गहन नाराजगी जताई कि समिति के ही कुछ तत्व जनसेवा के लिए समर्पित इस परम पावन धार्मिक संस्था पर अपना एकाधिकारिक वर्चस्व कायम करने के लिए धर्म के कामकाज से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं रखने वाले अपने लोगों की मनमानी नियुक्तियां करने में जुटे हैं जबकि उन्हें नियुक्ति करने का कोई वैधानिक अधिकार ही नहीं है। जब तक संस्था की संपूर्ण कार्यकारिणी के सभी सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं तब तक इन नियुक्तियों का कोई वैधानिक स्वरूप नहीं है। संगठन में मनमाना वर्चस्व कायम करने की साजिशों में जुटे इन पदाधिकारियों को न तो किसी पुराने पदाधिकारी को हटाने का अधिकार है और न ही नवीन नियुक्ति करने का।
बाबा बर्फानी सेवा समिति के मुख्य संरक्षक महेन्द्र भदकारिया एवं जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने वक्तव्य में कहा कि जब तक बाबा बर्फानी सेवा समिति को मिली दान राशि की एक एक पाई का हिसाब नहीं दे दिया जाता, तब तक ये कथित पदाधिकारी सवालों के कटघरे में बने रहेंगे। संस्था ने उक्त पदाधिकारियों से हिसाब किताब में गड़बड़ी एवं जनसहयोग से प्राप्त दान राशि के सदुपयोग न होने जैसे कई आरोपों पर तथ्यपूर्ण ज़वाब मांगा है।
प्रेषक
बाबा बर्फानी सेवा समिति
मुख्य संरक्षक महेन्द्र भदकारिया
अध्यक्ष लोकेश शर्मा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in