संगीतमय सात दिवसीय भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया

बिस्टान

नगर के नर्मदा मैया, श्री पूर्णानन्द महाराज मन्दिर के पास आयोजित सप्तदिवसिय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा स्थल पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हया लाल की जयकारों के साथ भगवान के भक्तों ने उत्साह से फूल बरसाए और भगवान का जन्मोत्सव आनन्द से मनाया गया।
व्यासपीठ से पंडित शैलेन्द्र शास्त्री ने भागवत कथा में भगवान राम और कृष्ण के अवतार की पावन कथा का वर्णन किया।कथावाचक ने कहा कि जो सब में रमन करे वो राम भगवान शंकर ने सौ करोड़ श्लोक में राम कथा का वर्णन किया है राम कथा के माध्यम से राम के चरित्र का वर्णन किया और भागवत कथा के माध्यम से बताया की भक्तों के लिए भगवान अवतार लेते है। पंडित शास्त्री ने व्यास पीठ से कहा कि दुष्ट व्यक्ति जितना सोये उसे सोने देना चाहिए कंस भी खूब सोये जागने पर कंस को अत्याचार ही समझ आता था इसलिए दुष्ट को सोते रहना चाहिए उसे जगाना लोकहित में नही है। कथा के दौरान मधुर संगीत के साथ सुमधुर भजनों पर महिलाओ ने झूम कर ठाकुरजी की भक्ति की ।
बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in