विन्ढमगंज: हरनाकछार में संदिग्ध अवस्था में खलिहान में लगी आग, किसान का धान का बोझा सहित पुआल जलकर खाक।

आज तक 24×7 news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विन्ढमगंज सोनभद्र। विन्ढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में शुक्रवार की अपराह्न एक किसान का खलिहान में अचानक आग लग गई, इस हादसे में किसान का खलिहान में कटाई कर रखा धान का बोझा सहित पुआल जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार बिफन प्रसाद यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी ग्राम पंचायत हरनाकछार का शुक्रवार की अपराह्न करीब 1:30 बजे खलिहान में अचानक आग लग गई , जिसे देख ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गाया लेकिन तब तक किसान का धान का बोझा जलकर खाक हो चुका था। इस हादसे में किसान का हजारो की क्षति पहुंची है। बता दें कि किसान ने अपनी धान की फसल कटाई कर खलिहान में धान का बोझा और पुआल दोनों रखे हुए थे, जो कि अचानक लगी पुआल में आग के चपेट में आने से धान का बोझा भी जलकर खाक हो गया। पीड़ित किसान ने तहसील प्राशासन से आगजनी में हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। आग किन परिस्थितियों में लगी है इसका पता नहीं चल पाया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in