Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज दिनांक 22 नवंबर को सायंकाल में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हसनपुर क्षेत्र के ग्राम दीपपुर में सच्चिदानंद सत्संग आश्रम में आयोजित की गई।

आज दिनांक 22 नवंबर को सायंकाल में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हसनपुर क्षेत्र के ग्राम दीपपुर में सच्चिदानंद सत्संग आश्रम में आयोजित की गई

इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मुस्लिम समाज द्वारा फार्म भरने में बी एल ओ टीम का किया जा रहा सहयोग सराहनीय है।हिंदू समाज द्वारा अभियान में सहयोग कम किया जा रहा है। रोजगार सेवक और राशन डीलर भी अपेक्षित सहयोग नहीं प्रदान कर रहे हैं। बार बार तहसील दार हसनपुर से आग्रह करने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि स्थिति में सुधार न करने पर अभियान की शत प्रतिशत सफलता संभव नहीं है। उन्होंने समाज सेवी संगठनो के लोगों से अपील की कि मतदाताओं को प्रेरित करके अतिशीघ्र उनके फार्म भरने में मदद करते हुए अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक स्वामी निजानंद, रूप चंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।सवाददाता. मुशीर खान. अमरोहा. उत्तर प्रदेश≈

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in