Skip to main content

Aaj Tak24x7

कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 25 नबम्बर को नई दिल्ली में* *ग्वालियर से 6 सदस्य सम्मिलित होंगे*

*कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 25 नबम्बर को नई दिल्ली में*
*ग्वालियर से 6 सदस्य सम्मिलित होंगे

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो

*केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल करेंगे राट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का शुभारंभ*
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं नेशनल ट्रेड लीटर कॉन्फेन्स 25 नबम्बर को प्रातः 10.00 बजे एनडीएमसी कन्वेन्शन सेंटर संसद मार्ग नई दिल्ली पर आयोजित की गई है। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ साथ देशभर के नेशनल ट्रेड लीडर को आमंत्रित किया गया है।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खण्डेलवाल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने बताया कि ग्वालियर से 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल बैठक में शामिल होने 24 नबम्बर को गतिमान एक्सप्रेस से नईदिल्ली रवाना हुआ। जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन जैन, संभागीय मीडिया प्रभारी डॉ.सौरभ खण्डेलवाल, जिला संयुक्त सचिव हिमांशु छापरिया, नेशनल गवर्निंग काउंसिल की सदस्य श्रीमती कविता जैन, कैट मध्यप्रदेश महिला इकाई की संयुक्त सचिव श्रीमती रीनागांधी प्रमुख है।
इस राष्ट्रीय बैठक में कैट की देशभर में संगठन गतिविधियंा, साइबर फ्रोड, व्यापारियों का स्किल्ड डबलपमेंट, स्वदेशी संकल्प रथयात्रा, जीएसटी में आवश्यक सुधार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की भावना अनुसार व्यापारी हित में आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। साथ ही दिसम्बर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर का महिला उद्यमी सम्मेलन एवं अन्य व्यापार की संभावनाओं पर भी चर्चा की जायेगी।
कैट पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में 120 साल पुराने ग्वालियर व्यापार मेल को आकर्षक बनाकर स्वदेशी वस्तुओं के क्रय विक्रय एवं वोकल फोर लोकल के लिये प्रमोट करने का आग्रह पत्र तैयार किया है जो कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामत्राी एवं सांसद प्रवीन खण्डेलवाल जी के माध्यम से क्रेन्द्रीय वाणिज्य मत्री पियूष गोयल जी को भेंट करेंगे। साथ ही ग्वालियर व्यापार मेले में रेल मण्डल और बाल रेल के सुचारू संचालन के लिये केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को, कैट के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा पत्र दिया जायेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in