Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरधा में शुरू की जाएगी प्रसव सुविधा*

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरधा में शुरू की जाएगी प्रसव सुविधा

*पी एच सी मिसरोद के एक्सटेंशन प्लान बनाने के दिए निर्देश*

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने सोमवार को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरधा में पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद ओपीडी की संख्या कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य शिविर और आउटरीच गतिविधि आयोजित कर स्थानीय लोगों को इस केंद्र में उपलब्ध निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ मनीष शर्मा ने बी एम ओ को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए समरधा में प्रसव सेवाएं शुरू की जाएं। साथ ही प्रसव केंद्र हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

सीएमएचओ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसरोद का भ्रमण किया गया ।यहां पर मरीजों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए क्यू मैनेजमेंट अथवा टोकन सिस्टम शुरू करने को कहा गया। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं के मुताबिक अस्पताल भवन के एक्सटेंशन का प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि समरधा में प्रसव केंद्र शुरू करने के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जा रहा है । मिसरोद में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल के एक्सटेंशन पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in