Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने किया मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का स्थलीय निरीक्षण*

*जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने किया मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का स्थलीय निरीक्षण

*प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
मुकेश शुक्ला शिखर आवाज खंडवा जिला प्रतिनिधि खंडवा
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री ऋषभ गुप्ता ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) के अंतर्गत क्षेत्र में विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर से संबंधित फीडिंग सहित अन्य प्रगति कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दें कि वे घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाकर समय पर जमा कराएं।जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in