अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय में 76 वां संविधान दिवस मनाया और किया उद्देशिका वाचन

अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय में 76 वां संविधान दिवस मनाया और किया उद्देशिका वाच

जबलपुर – 76 वें संविधान दिवस पर विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों सुखदीन कटारे अजय झारिया, अनिल धनगर ने आयोजन कर बाबा साहब डा. भीमराव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण पश्चात संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया। कुलसचिव डॉ. आर.के. बघेल, डा.अम्बेडकर स्टडी सेंटर के निदेशक प्रो. लोकेश श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक श्रीमती प्रो. रश्मि टंडन ,प्रो. विशाल बन्ने, डा. हरीश यादव आदि ने अपने उद्बोधन में संविधान में दिए गए अधिकारों पर विस्तृत प्रकाश डाला और बताया कि भारत का संविधान पूरे विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री मोहनलाल रैकवार, वीरेंद्र सिंह पटेल, महेंद्र श्रीवास्तव, दशरथ प्रिंजे,श्रीमती कल्पना पासी, हर्षा धुर्वे, नीतू धुर्वे, सीमा वासनिक, डा. देवीलता रावत,रवि अहिरवार, चक्रेश अहिरवार, शुभम कठोता, अशोक भड़के, सनी रैकवार, जितेन्द्र तिवारी, सौरभ सोनी, सुनिल राज, लक्ष्मन प्रसाद गौड़, दर्शना धुर्वे,मनीष जैन, पंचम दाहिया,तथा शारीरिक शिक्षण विभाग के सैकड़ो छात्रों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष अजय झारिया तथा आभार महासचिव सुखदीन कटारे ने किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in