Skip to main content

Aaj Tak24x7

अब बात कालापीपल के पोलायकलां नगरीय क्षेत्र से आई एक खास और सकारात्मक खबर की— जहाँ चुनावी डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में हुई बड़ी उपलब्धि ने सबका ध्यान खींचा है।

अब बात कालापीपल के पोलायकलां नगरीय क्षेत्र से आई एक खास और सकारात्मक खबर की—
जहाँ चुनावी डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में हुई बड़ी उपलब्धि ने सबका ध्यान खींचा है

जी हाँ…
पोलायकलां में डिजिटल सफलता की गूंज उस समय और तेज़ हो गई,
जब तहसीलदार सुश्री शिल्पा सिंह ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो बीएलओ को सम्मानित किया।

हम बात कर रहे हैं—
✔ मतदान केंद्र क्रमांक 187 के बीएलओ श्री रूपकुमार मंडलोई
और
✔ मतदान केंद्र क्रमांक 188 के बीएलओ श्री महेश वर्मा की

जिन्होंने अपने-अपने केंद्रों पर SIR का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन समय से पहले पूरा कर बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

सम्मान समारोह के दौरान
तहसीलदार सुश्री शिल्पा सिंह ने दोनों अधिकारियों की मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए कहा—
“ऐसी पहलें न केवल मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती हैं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी नई दिशा देती हैं।”

डिजिटल इंडिया के इस दौर में
पोलायकलां की यह उपलब्धि स्थानीय प्रशासन की तकनीकी दक्षता और जिम्मेदारी का मजबूत संदेश देती है।

फिलहाल के लिए बस इतना ही,
समाचारों की सतत अपडेट के लिए बने रहिए आज तक 24*7 के साथ।

मैं विश्वास चंद्रवंशी… नमस्कार।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7