आज तक 24 x7मनीष शर्मा की रिपोर्ट भोपाल से
*सुरक्षित गर्भपात सेवाओं पर हुई बैठक, बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सक हुए सम्मानित
सुरक्षित गर्भपात सेवा अंतर्गत नवीन सेवा प्रदाताओं हेतु “जिला स्तरीय समीक्षा बैठक” का आयोजन 27 नवंबर को सिविल डिस्पेंसरी कमला नगर किया गया। बैठक में शासकीय संस्थाओं में सुरक्षित गर्भपात सेवाओं समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर सी एम एच ओ भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने पोर्टल पर नियमित डेटा अपडेट करने , एम टी पी प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों को सुरक्षित गर्भपात सेवाएं देने और पोस्ट अबॉर्शन फैमिली प्लानिंग को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर आईपास डेवेलपमेंट फाउंडेशन भोपाल के सहयोग से “मेडिकल मेथड ऑफ अबॉर्शन” में उत्कृष्ट सेवा प्रदायगी करने वाले चिकित्सा अधिकारियों को सी एम एच ओ द्वारा पुरस्कृत किया गया।



