*ओंकारेश्वर नगर पत्रकार संघ ने की पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंद*
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 ओंकारेश्वर नगर पत्रकार संघ के द्वारा इंदौर शहर के परिवहन विभाग में परिवहन कर्मचारी एवं अन्य दलालों के द्वारा
अधिमान्य पत्रकारों पर हमले की घटना की कड़ी निंदा करते हुए विरोध स्वरूप कहां की मीडिया की स्वतंत्रता पर यह एक गंभीर हमला है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी एक गहरा आघात है। पत्रकार समाज की जागरूकता और सत्य की आवाज को उठाने का महत्वपूर्ण काम करते हैं, और ऐसे में उन पर हमला लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।
पत्रकार संघ ओंकारेश्वर ने
शासन प्रशासन से मांग करते हुए तत्काल प्रभाव से इस घटना की तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही कहा कि पत्रकार अपने काम को निर्भीकता से कर सकें। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन प्रशासन की जवाबदारी बनती है जिम्मेदारी है, भविष्य में पत्रकारों संघ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग करते हुए नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौक से उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने कहा कि
हम पीड़ित पत्रकारों के साथ खड़े हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।



