Skip to main content

Aaj Tak24x7

गीता जयंती का आयोजन एक दिसंबर को

गीता जयंती का आयोजन एक दिसंबर क

– मानव जीवन में धर्म ग्रंथ गीता की उपयोगिता” विषयक संगोष्ठी का किया गया है आयोजन
– गीता के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान के लिए पांच विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

  1. सोनभद्र। मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की मोक्षदा एकादशी (1 दिसंबर 2025) को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के श्री जयप्रभा मंडपम (ब्रह्मबाबा की गली ) में गीता जयंती समारोह का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से डॉक्टर बी सिंह, डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव के संयोजकत्व में आयोजित होगा। कार्यक्रम में “मानव जीवन में धर्म ग्रंथ गीता की उपयोगिता” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
    इस अवसर पर गीता के प्रचार- प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
    उक्त आशय की जानकारी समिति के स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी एवं स्वागत सचिव अरुण कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से दी है।भक्तगणों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in