विश्व दिव्यागंजन दिवस पर आधार फाउंडेशन में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ

विश्व दिव्यागंजन दिवस पर आधार फाउंडेशन में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारं

छिंदवाड़ा – नगर के परासिया रोड स्थित दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ सम्माननीय अतिथियों के हस्ते किया गया।
जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि जिला जेल अधीक्षक प्रतीक जैन, विशेष अतिथि डीएसपी यातायात आर. पी. चौबे, डॉक्टर शैलेन्द्र सैयाम, डॉक्टर प्रेरणा कोटवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का दिव्यांग बच्चों सहित आधार की संचालिका एवं अध्यक्ष सरिता पांडे ने तिलक एवं बैच लगाकर तुलसी का पौधा भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन एवं नशा मुक्त भारत पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की ओर विश्व दिव्यागंजन दिवस की शुभकामनाएं की।
कार्यक्रम का सफल संचालन सक्षम के जिला अध्यक्ष महेश किन्थ ने किया ओर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आज द्वितीय दिवस सोमवार 1 दिसंबर को दिव्यांग बच्चों के लिए कुर्सी, चंमज, गोल फेंक सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर एक बजे से किया जावेगा जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं।
इस अवसर पर मास्टर देवराज के छठवें जन्म दिवस पर डॉक्टर दंपत्ति द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए 4 गद्दे, 10 कंबल भेंट किए और मिष्ठान बांटकर दिव्य दिव्यागजन दिवस की बधाई दी।
सादर प्रकाशनार्थ 30,11,2025

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes